businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 68 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Feb 27, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock markets fall the sensex 68 points down 371229मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 68.28 अंकों की गिरावट के साथ 35,905.43 पर और निफ्टी 28.65 अंकों की गिरावट के साथ 10,806.65 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 165.12 अंकों की तेजी के साथ 36,138.83 पर खुला और 68.28 अंकों या 0.19 फीसदी गिरावट के साथ 35,905.43 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स 36,371.11 के ऊपरी और 35,735.33 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी रही। भारती एयरटेल (2.43 फीसदी), बजाज ऑटो (2.09 फीसदी), लार्सन एंड टुब्रो (1.49 फीसदी), सनफार्मा (1.39 फीसदी) और एक्सिस बैंक (1.09 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे -टाटा मोटर्स (3.01 फीसदी), वीईडीएल (2.92 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (1.77 फीसदी), कोटक बैंक (1.61 फीसदी) और एनटीपीसी  (1.17 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 57.02 अंकों की तेजी के साथ 14,249.11 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 23.13 अंकों की तेजी के साथ 13,573.39 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 45.90 अंकों की तेजी के साथ 10,881.20 पर खुला और 28.65 अंकों या 0.26 फीसदी गिरावट के साथ 10,806.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,939.70 के ऊपरी और 10,751.20 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से आठ सेक्टरों में तेजी रही। पूंजीगत वस्तुएं (1.13 फीसदी), औद्योगिक (0.49 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.48 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.31 फीसदी) और ऑटो (0.31 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे -उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.70 फीसदी), बिजली (0.45 फीसदी) बैंकिंग (0.44 फीसदी), दूरसंचार (0.43 फीसदी) और धातुएं (0.42 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,407 शेयरों में तेजी और 1,488 में गिरावट रही। (आईएएनएस)

[@ गर्म पानी पीने के 8 कमाल के लाभ]


[@ TV पर आने से पहले मनोरंजन के लिए फिल्में देखती थीं रीना, लेकिन...]


[@ हरिद्वार में है भटके हुए देवता का मंदिर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0