businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 97 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Jan 11, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock markets fall sensex down 97 points 362619मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 96.66 अंकों की गिरावट के साथ 36,009.84 पर और निफ्टी 26.65 अंकों की गिरावट के साथ 10,794.95 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 85.37 अंकों की तेजी के साथ 36,191.87 पर खुला और 96.66 अंकों या 0.27 फीसदी गिरावट के साथ 36,009.84 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,214.26 के ऊपरी और 35,840.60 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से नौ शेयरों में तेजी रही। आईटीसी (2.02 फीसदी), ओएनजीसी (0.80 फीसदी), वेदांता लिमिटेड (0.74 फीसदी), इंफोसिस (0.58 फीसदी) और एक्सिस बैंक (0.53 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे -इंडसइंड बैंक (3.26 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.83 फीसदी), टीसीएस (2.45 फीसदी), यस बैंक (1.47 फीसदी) और लार्सन एंड टुब्रो (1.44 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 19.37 अंकों की गिरावट के साथ 15,177.03 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 27.87 अंकों की गिरावट के साथ 14,600.37 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 13.15 अंकों की तेजी के साथ 10,834.75 पर खुला और 26.65 अंकों या 0.25 फीसदी गिरावट के साथ 10,794.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,850.15 के ऊपरी और 10,739.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से दो सेक्टरों में तेजी रही। तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.54 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.13 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे -रियल्टी (1.43 फीसदी), दूरसंचार (1.11 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.93 फीसदी), उद्योग (0.86 फीसदी) और वाहन (0.76 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,199 शेयरों में तेजी और 1,411 में गिरावट रही, जबकि 179 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
(आईएएनएस)

[@ अब खूबसूरती के लिए सिर्फ 5 मिनट....]


[@ नई-नई नौकरी है तो बचें इन गलतियों से..]


[@ डॉक्टरी,इंजीनियरिंग छोडो, शौक को बनाएं करिअर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0