businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 9 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | July 07, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock markets fall sensex down 9 points 234367मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 8.71 अंकों की गिरावट के साथ 31,360.63 पर और निफ्टी 8.75 अंकों की गिरावट के साथ 9,665.80 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 4.18 अंकों की बढ़त के साथ 31,373.52 पर खुला और 8.71 अंकों या 0.03 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 31,360.63 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,426.29 के ऊपरी और 31,286.62 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयरों में तेजी रही। रिलायंस (3.43 फीसदी), ल्यूपिन (3.28 फीसदी), डॉ. रेड्डी (1.39 फीसदी), सन फार्मा (0.88 फीसदी) और भारती एयरटेल (0.85 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - आईसीआईसीआई बैंक (1.28 फीसदी),एक्सिस बैंक (1.25 फीसदी), इंफोसिस (1.21 फीसदी), एशियन पेंट (1.20 फीसदी) और एचडीएफसी (1.10 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.20 अंकों की गिरावट के साथ 9,670.35 पर खुला और 8.75 अंकों या 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 9,665.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 9,684.25 के ऊपरी और 9,642.65 के निचले स्तर को छुआ।

वहीं, बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 5.58 अंकों की गिरावट के साथ 14,941.77 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 41.09 अंकों की तेजी के साथ 15,830.76 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में से नौ में तेजी रही, जिनमें ऊर्जा (1.63 फीसदी), रियल्टी (1.48 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.03 फीसदी), तेल एवं गैस (0.44 फीसदी) और दूरसंचार (0.31 फीसदी) प्रमुख रहे।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में- सूचना प्रौद्योगिकी (0.73 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.52 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.37 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.36 फीसदी) और वित्त (0.34 फीसदी) प्रमुख रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,378 शेयरों में तेजी और 1,306 में गिरावट रही, जबकि 130 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
(आईएएनएस)

[@ जानिए कि आखिर क्या सुनना चाहती हैं लडकियां]


[@ गुल पनाग ने किया ऐसा काम, बनी पहली भारतीय महिला]


[@ ऐसा शक्तिशाली मंत्र कि सुनने से ही किस्मत बदल जाए]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0