businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स  अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Apr 30, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock markets fall sensex down 380954मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 35.78 अंकों की गिरावट के साथ 39,031.55 पर और निफ्टी 6.50 अंकों की गिरावट के साथ 11,748.15 पर बंद हुआ।
 
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.41 अंकों की गिरावट के साथ 39,056.92 पर खुला और 35.78 अंकों या 0.09 फीसदी गिरावट के साथ 39,031.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 39,105.88 के ऊपरी और 38,753.46 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी रही। एचसीएल टेक (4.00 फीसदी), टाटा स्टील (2.10 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (1.77 फीसदी), इंफोसिस (1.74 फीसदी) और एचडीएफसी (1,06 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - यस बैंक (29.23 फीसदी), इंडसइंड बैंक (5.21 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (3.51 फीसदी), मारुति (2.54 फीसदी) और पावरग्रिड (2.36 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 174.57 अंकों की गिरावट के साथ 14,889.42 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 188.82 अंकों की गिरावट के साथ 14,624.56 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5.9 अंकों की गिरावट के साथ 11,748.75 पर खुला और 6.50 अंकों या 0.06 फीसदी गिरावट के साथ 11,748.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,756.25 के ऊपरी और 11,655.90 के निचले स्तर को छुआ।
 
बीएसई के 19 में से सात सेक्टरों में तेजी रही। धातु (1.44 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.36 फीसदी), तेल और गैस (1.16 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.07 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.96 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - दूरसंचार (2.22 फीसदी), रियल्टी (2.18 फीसदी), वाहन (1.70 फीसदी), बिजली (1.27 फीसदी) और बैंकिंग (1.22 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 706 शेयरों में तेजी और 1,814 में गिरावट रही, जबकि 166 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
(आईएएनएस)

[@ 50 रन पर आउट होने के बावजूद जीती यह टीम, छठी यादगार वापसी]


[@ Pics: एलियंस से संबंध, 13 बच्चों को दिया जन्म]


[@ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की टॉप-6 पारियां]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0