businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 275 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Nov 21, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock markets fall sensex down 275 points 352759नई दिल्ली। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 274.71 अंकों की गिरावट के साथ 35,199.80 पर और निफ्टी 56.15 अंकों की गिरावट के साथ 10,600.05 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 18.11 अंकों की गिरावट के साथ 35,492.62 पर खुला और 274.71 अंकों या 0.77 फीसदी गिरावट के साथ 35,199.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,494.25 के ऊपरी और 35,112.49 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयरों में तेजी रही। यस बैंक (2.83 फीसदी), एक्सिस बैंक (2.20 फीसदी), अडानी पोट्र्स (1.91 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (1.24 फीसदी) और एशियन पेंट्स (1.18 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - टीसीएस (3.51 फीसदी), इंफोसिस (3.14 फीसदी), पॉवरग्रिड (2.77 फीसदी), विप्रो (2.38 फीसदी) और रिलांयस (2.31 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 94.73 अंकों की तेजी के साथ 14,991.12 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 8.94 अंकों की तेजी के साथ 14,414.49 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 14.75 अंकों की तेजी के साथ 10,670.95 पर खुला और 56.15 अंकों या 0.53 फीसदी गिरावट के साथ 10,600.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,671.30 के ऊपरी और 10,562.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से नौ सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (1.53 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.04 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.75 फीसदी), दूरसंचार (0.62 फीसदी) और बैंकिंग (0.55 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - सूचना प्रौद्योगिकी (2.92 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.47 फीसदी), ऊर्जा (1.39 फीसदी), बिजली (1.04 फीसदी) और धातु (0.78 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,268 शेयरों में तेजी और 1,314 में गिरावट रही, जबकि 143 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
(आईएएनएस)

[@ अब स्पर्श से हो जाएगा अंगों का उपचार]


[@ आपका मूलांक बताएगा कि कैसी होगी आपकी जीवनसंगीनी ]


[@ बिना क्लच वायर के राइड कर सकेंगे बाइक, आइए जानें कैसे ...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0