businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार : आर्थिक आंकड़े, तिमाही नतीजों पर रहेगी नजर

Source : business.khaskhabar.com | May 28, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock market financial data quarterly results will remain 219223नई दिल्ली। शेयर बाजारों में अगले सप्ताह उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने की उम्मीद है। बाजार की चाल कंपनियों के तिमाही नतीजों के आंकड़े, घरेलू और वैश्विक व्यापक आर्थिक आंकड़े, वैश्विक बाजारों के रुझान, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) के रुख, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतें तय करेंगी।

इस सप्ताह जिन प्रमुख कंपनियों के नतीजों पर निवेशकों की नजर होगी। उनमें बीपीसीएल, कोल इंडिया, एनटीपीसी, लार्सन एंड टूब्रो, पॉवर फाइनेंस कॉरपोरेशन और पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया अपनी तिमाही नतीजे सोमवार को जारी करेंगी। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और महिद्रा एंड महिंद्रा अपनी चौथी तिमाही के नतीजे मंगलवार को जारी करेगी। वाहन कंपनियां अपनी बिक्री के आंकड़े गुरुवार को जारी करेंगी।

वहीं, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों पर भी नजर रहेगी, क्योंकि वे महीने के बीच में तेल की कीमतों की समीक्षा करेंगी। तेल कंपनियां महीने के बीच में और अंत में हर पखवाड़े कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों के आधार पर तेल कीमतों की समीक्षा करती हैं। साथ ही जेट ईंधन की कीमतों की मासिक समीक्षा भी इस हफ्ते होगी, जिसके कारण विमानन कंपनियों के शेयरों पर नजर बनी रहेगी। जेट ईंधन की कीमतें सीधे तौर पर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों से जुड़ी हैं। विमानों के परिचालन लागत में अकेले ईंधन का खर्च 50 फीसदी से अधिक होता है।

मॉनसून के दौरान बारिश की प्रगति पर भी निवेशकों की नजर होगी। दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून के दक्षिणी केरल के तट पर 30-31 मई तक पहुंचने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग ने मॉनसून सामान्य रहने का पूर्वानुमान लगाया है। भारतीय कृषि का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से मॉनसून पर ही निर्भर है।

व्यापक आर्थिक आंकड़ों के मोर्चे पर सरकार मार्च में समाप्त तिमाही के जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) आंकड़े बुधवार को जारी करेगी। दिसंबर में खत्म हुई तिमाही में जीडीपी की दर 7 फीसदी रही थी। वहीं, साल 2016 की दिसंबर तिमाही में यह 7.4 फीसदी थी।

मार्केट इकोनॉमिक्स इंडिया मैनुफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) के मई के आंकड़े गुरुवार को जारी करेगी। निक्केई मैनुफैक्चरिंग पीएमआई अप्रैल में 52.5 अंक पर थी और मार्च में भी यही आंकड़ा था।

वैश्विक मोर्चे पर चीन की काइसिन मैनुफैक्चरिंग पीएमआई का मई माह का आंकड़ा गुरुवार को जारी किया जाएगा। अमेरिका का मार्केट मैनुफैक्चरिंग पीएमआई का मई महीने का आंकड़ा भी गुरुवार को ही जारी किया जाएगा।

--आईएएनएस

[@ इस देवस्थान पर चट्टानें भी झुकाती हैं श्रद्धा से सिर]


[@ ...जब दुल्हन की निकली 5 साल की बेटी और 4 पति]


[@ ऐसा शक्तिशाली मंत्र कि सुनने से ही किस्मत बदल जाए]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0