businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

महाशिवरात्रि के मौके पर शेयर बाजार बंद

Source : business.khaskhabar.com | Feb 24, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock market closed on the occasion of maha shivaratri 176785मुंबई| देश के प्रमुख शेयर बाजार शुक्रवार को महाशिवरात्रि के मौके पर बंद हैं। शेयर बाजार नियमित कारोबार के लिए सोमवार, 27 फरवरी को खुलेंगे। इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजारों में नियमित कारोबार हुआ था। सेंसेक्स गुरुवार को 28.26 अंकों की बढ़त के साथ 28,892.97 पर बंद हुआ। इसने दिनभर के कारोबार में 29,065.31 के ऊपरी और 28,860.46 अंकों के निचले स्तर को छुआ। 


बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार सुबह 62.96 अंकों की बढ़त के साथ 28,927.67 पर खुला था।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी गुरुवार को 12.60 अंकों की तेजी के साथ 8,939.50 पर बंद हुआ। यह 29.5 अंकों की बढ़त के साथ 8,956.40 पर खुला था। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,982.15 अंकों के ऊपरी और 8,927.55 अंकों के निचले स्तर को छुआ था।

आईएएनएस


[@ पिता के नाम एक खुली चिट्ठी सुधारेगी पापा की सेहत]


[@ सावधान हो जायें अब भ्रस्ट अफसर]


[@ PICS: रेखा के इस अंदाज को नहीं देखा तो क्या देखा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0