businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

स्थिर रहे पेट्रोल, डीजल के दाम, कच्चे तेल में लौटी तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Apr 10, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 steady petrol diesel price 377891नई दिल्ली। एक दिन की गिरावट के बाद बुधवार को फिर पेट्रोल के दाम में स्थिरता दर्ज की गई, जबकि डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार में कच्चे तेल के दाम में फिर तेजी लौटी है।

ब्रेंट क्रूड का भाव 71 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है, जबकि डब्ल्यूटीआई की कीमत भी 64 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई है। पिछले सत्र में कच्चे तेल के दाम में नरमी देखी गई।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में बुधवार को पेट्रोल के दाम पूर्ववत क्रमश: 72.80 रुपये, 74.82 रुपये, 78.37 रुपये और 75.56 रुपये प्रति लीटर रहे। तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल की कीमतों में पांच पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी।

इन चारों महानगरों में डीजल के भाव लगातार तीसरे दिन बिना किसी बदलाव के क्रमश: 66.11 रुपये, 67.85 रुपये, 69.19 रुपये और 69.80 रुपये प्रति लीटर पर बने रहे।

भारतीय वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोहपर 14.27 बजे अप्रैल एक्सपायरी कच्चे तेल के अनुबंध में 12 रुपये यानी 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 4,463 रुपये प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था, इससे पहले 4,465 रुपये प्रति बैरल का ऊपरी स्तर रहा।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के जून डिलीवरी अनुबंध का भाव पिछले सत्र के मुकाबले 0.55 फीसदी की तेजी के साथ 71 डॉलर प्रति बैरल पर बना रहा।

अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के मई डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.66 फीसदी की तेजी के साथ 64.40 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। (आईएएनएस)

[@ फिल्म का ट्रेलर ही 7 घंटे का तो पूरी फिल्म....]


[@ इस मामले में पहले स्थान पर हैं चेन्नई के स्पिनर हरभजन सिंह, देखें...]


[@ जानें कलौंजी के औषधीय गुणों के बारें में]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0