businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में मामूली तेजी, सेंसेक्स 13 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Jan 18, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 slight rise in stock markets the sensex 13 points up 364009मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को मामूली तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 12.53 अंकों की तेजी के साथ 36,386.61 पर और निफ्टी 1.75 अंकों की तेजी के साथ 10,906.95 पर बंद हुआ।
 
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 43.5 अंकों की तेजी के साथ 36,417.58 पर खुला और 12.53 अंकों या 0.03 फीसदी तेजी के साथ 36,386.61 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,469.98 के ऊपरी और 36,218.33 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयरों में तेजी रही। रिलायंस (4.34 फीसदी), कोटक बैंक (1.41 फीसदी), एचसीएल टेक्नॉलजीज (1.02 फीसदी), ओएनजीसी (0.79 फीसदी) और एशियन पेंट्स (0.68 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे -सन फार्मा (8.52 फीसदी), भारती एयरटेल (6.42 फीसदी), लार्सन एंड टूब्रो (2.07 फीसदी), एक्सिस बैंक (1.77 फीसदी) और यस बैंक (1.59 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 118.94 अंकों की गिरावट के साथ 15,023.39 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 106.92 अंकों की गिरावट के साथ 14,504.60 पर बंद हुआ।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.65 अंकों की तेजी के साथ 10,914.85 पर खुला और 1.75 अंकों या 0.02 फीसदी तेजी के साथ 10,906.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,928.20 के ऊपरी और 10,852.20 के निचले स्तर को छुआ।
 
बीएसई के 19 में से तीन सेक्टरों ऊर्जा (2.69 फीसदी), तेल एवं गैस (0.36 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.14 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - दूरसंचार (3.83 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (2.00 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.42 फीसदी), रियल्टी (1.22 फीसदी) और औद्योगिक (1.12 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 896 शेयरों में तेजी और 1,650 में गिरावट रही, जबकि 165 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
(आईएएनएस)

[@ एक बार फिर तैयार है टाइटैनिक, जानिए कैसे]


[@ पति को नीरस रंगों में देखकर ऊब चुकीं है ये अभिनेत्री]


[@ इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0