businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में मामूली तेजी, सेंसेक्स 30 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Apr 06, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 slight rise in share markets the sensex up 30 points 305266मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को मामूली तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 30.17 अंकों की तेजी के साथ 33,626.97 पर और निफ्टी 6.45 अंक की मामूली बढ़त के साथ 10,331.60 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 11.79 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 33,608.59 पर खुला और 30.17 अंकों या 0.09 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 33,626.97 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33697.51 के ऊपरी और 33,501.37 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी रही। आईसीआईसीआई बैंक (0.97 फीसदी), टाटा स्टील (0.92 फीसदी), सनफार्मा (0.91 फीसदी), मारुति (0.88 फीसदी) और अडानी पोट्र्स (0.81 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में -भारती एयरटेल (2.17 फीसदी), इंफोसिस (1.37 फीसदी), लार्सन एंड टर्बो (1.31 फीसदी), बजाज ऑटो (0.98 फीसदी) और एक्सिस बैंक (0.49 फीसदी) प्रमुख रहे। बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। मिडकैप सूचकांक 106.63 अंकों की तेजी के साथ 16,596.57 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 107.80 अंकों की तेजी के साथ 17, 882.99 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 2.40 अंकों की गिरावट के साथ 10,322.75 पर खुला और 6.45 अंकों या 0.06 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 10,331.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,350.45 के ऊपरी और 10,290.85 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में से 14 सेक्टरों में तेजी रही। बीएसई के सर्वाधिक तेजी वाले सेक्टरों में स्वास्थ्य सेवाएं (0.94 फीसदी), तेल एवं गैस (0.83 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.62 फीसदी) वित्त (0.59 फीसदी) और रियलिटी (0.58 फीसदी) प्रमुख रहे। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में -दूर संचार (1.29 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.70 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.52 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.51 फीसदी) और धातु (0.16 फीसदी) प्रमुख रहे। बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,637 शेयरों में तेजी और 1,060 में गिरावट रही, जबकि 116 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। (आईएएनएस)

[@ बिगडे काम भी बनने लगेंगे अगर घर में रखें ये 5 चीज]


[@ ये है दुनिया के सबसे बेहतरीन स्विमिंग पूल ]


[@ सूरज की किरणें देती हैं चमत्कारी लाभ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0