businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

स्कोडा रैपिड का ओनिक्स संस्करण 9.75 लाख रुपये में लांच

Source : business.khaskhabar.com | Sep 21, 2018 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 skoda rapid onyx edition launched at rs 975 lakh 342146नई दिल्ली। स्कोडा ऑटो इंडिया ने गुरुवार को भारतीय बाजार में स्कोडा रैपिड का ओनिक्स संस्करण लांच किया, जिसकी कीमत 9.75 लाख रुपये से शुरू होती है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस स्पेशल एडीशन में 16 इंच के अलॉय व्हील्स, काले विंग मिर्रस और ग्रिल, बूट और साइड मोल्डिंग पर ब्लैक फिनिश दी गई है। इसके साथ ही इसमें ब्लैक इंसर्ट के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप और एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप दिया गया है। स्कोडा रैपिड ओनिक्स दो रंगों - ब्लू और व्हाइट में उपलब्ध है।

बयान में कहा गया कि स्कोडा रैपिड ओनिक्स में हल्के भूरे रंग के इंटीरियर्स के साथ स्टैंडर्ड टचस्क्रीन सिस्टम दी गई है, जो स्मार्टलिंक फीचर से लैस है। टचस्क्रीन के कंट्रोल्स स्टीयरिंग व्हील पर भी दिए गए हैं।  

रैपिड ओनिक्स संस्करण चार इंजन-गियरबॉक्स विकल्पों में उपलब्ध है। इसके 1.6 लीटर पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट की कीमत 9.75 रुपये से शुरू होती है, 1.6 लीटर पेट्रोल-ऑटोमेटिक वर्शन की कीमत 10.99 लाख रुपये, डीजल-मैनुअल वेरिएंट की कीमत 11.58 लाख रुपये तथा डीजल-ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 12.73 लाख रुपये से शुरू होती है।
(आईएएनएस)

[@ कब होगा आपका भाग्योदय, बताएंगे आपके मूलांक ]


[@ भुतहा झील! यहां सिर्फ कंकाल ही कंकाल...]


[@ इस शिवलिंग से आती है तुलसी की खुशबू, 2000 साल पुराना]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0