businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेल 1.55 अरब डॉलर में करेगी स्प्रिंग एनर्जी का अधिग्रहण

Source : business.khaskhabar.com | Apr 30, 2022 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 shell to acquire spring energy for $155 billion 513318नयी दिल्ली । तेल एवं गैस क्षेत्र की बहुराष्ट्रीय कंपनी शेल भारत स्थित नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी स्प्रिंग एनर्जी का अधिग्रहण करेगी। यह अधिग्रहण समझौता 1.55 अरब डॉलर का है।

रिपोर्ट के अनुसार, शेल पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों से अपने कारोबार को कम कार्बन उर्त्सजन वाले स्रोतों की ओर शिफ्ट करना चाहती है। वह साल 2050 तक जीरो कार्बन उर्त्सजन वाली कंपनी बनना चाहती है।

शेल ने कहा है कि वह ब्रिटेन आधारित निवेशक एक्टिस से स्प्रिंग एनर्जी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी सोलेनर्जी पावर की शत फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। यह डील साल के अंत तक पूरी हो जायेगी।

स्प्रिंग एनर्जी भारत की बिजली वितरण कंपनियों को सौर और पवन ऊर्जा की आपूर्ति करती है।

--आईएएनएस

[@ इस एक्ट्रेस ने माना, खाना बनाने से दूर होता है तनाव]


[@ लॉडर्स पर बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर आकर खुश हूं: गांगुली]


[@ आलोचक अपना काम कर रहे हैं उन्हें करने दीजिए: धवन]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0