businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 290 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | May 11, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 share markets rally sensex up 290 points 312491मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 289.52 अंकों की तेजी के साथ 35,535.79 पर और निफ्टी 89.95 अंकों की तेजी के साथ 10,806.50 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 41.72 अंकों की गिरावट के साथ 35,287.99 पर खुला और 289.52 अंकों या 0.82 फीसदी की तेजी के साथ 35,535.79 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,596.15 के ऊपरी और 35,262.06 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी रही। एशियन पेंट्स (6.17 फीसदी), टाटा स्टील (2.17 फीसदी), लार्सन एंड टूब्रो (1.69 फीसदी), यस बैंक (1.52 फीसदी) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.47 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे -भारती एयरटेल (6.44 फीसदी), सन फार्मा (5.05 फीसदी), टाटा मोटर्स (0.78 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (0.74 फीसदी) और ओएनजीसी (0.45 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही। मिडकैप सूचकांक 64.74 अंकों की तेजी के साथ 16,343.99 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 21.42 अंकों की गिरावट के साथ 17,818.09 पर बंद हुए।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 25.4 अंकों की तेजी के साथ 10,741.95 पर खुला और 89.95 अंकों या 0.84 फीसदी की तेजी के साथ 10,806.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,812.05 के ऊपरी और 10,724.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 12 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (1.56 फीसदी), बैंकिंग (1.13 फीसदी), तेल और गैस (1.07 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.98 फीसदी) और वित्त (0.98 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे -दूरसंचार (4.25 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.19 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.78 फीसदी), रियल्टी (0.60 फीसदी) और बिजली (0.39 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,108 शेयरों में तेजी और 1,555 में गिरावट रही, जबकि 142 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
(आईएएनएस)

[@ यह दुनिया का सबसे छोटा देश, आबादी सिर्फ 27 लोग!]


[@ चुकंदर के चमत्कारी लाभ जानकर हैरान हो जाएंगे आप]


[@ 86000 का iphone 8 प्लस ऐसे पा सकते हैं मात्र 25,800 में, iphone 8 भी.. ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0