businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 284 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Jun 07, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 share markets rally sensex up 284 points 319129मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 284.20 अंकों की तेजी के साथ 35,463.08 पर और निफ्टी 83.70 अंकों की तेजी के साथ 10,768.35 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 99.5 अंकों की तेजी के साथ 35,278.38 पर खुला और 284.20 अंकों या 0.81 फीसदी की तेजी के साथ 35,463.08 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,628.49 के ऊपरी और 35,278.38 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी रही। टाटा स्टील (3.73 फीसदी), टाटा मोटर्स (3.32 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.52 फीसदी), एक्सिस बैंक (2.48 फीसदी) और विप्रो (1.99 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - कोल इंडिया (0.69 फीसदी), इंडसइंड बैंक (0.58 फीसदी), कोटक बैंक (0.57 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (0.24 फीसदी) और एनटीपीसी (0.15 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप सूचकांक 220.83 अंकों की तेजी के साथ 15,955.02 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 323.07 अंकों की तेजी के साथ 16,790.37 पर बंद हुए।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 37.95 अंकों की तेजी के साथ 10,722.60पर खुला और 83.70 अंकों या 0.78 फीसदी की तेजी के साथ 10,768.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,818.00 के ऊपरी और 10,722.60 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (2.77 फीसदी), आधारभूत सामाग्री (1.61 फीसदी), उद्योग (1.51 फीसदी), ऊर्जा (1.45 फीसदी) और धातु (1.44 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के केवल एक सेक्टर, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.23 फीसदी) में गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,961 शेयरों में तेजी और 747 में गिरावट रही, जबकि 111 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

[@ न हिलेगी, न डुलेगी Honda की यह Self Control मोटरसाइकिल]


[@ इस मामले में इन 9 अभिनेत्रियों से आगे हैं बॉलीवुड की बेगम जान]


[@ रोंगटे खडे कर देगा ये वीडियो, कमजोर दिलवाले ना देखें]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0