businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 277 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | July 09, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 share markets rally sensex up 277 points 325806मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 276.86 अंकों की तेजी के साथ 35,934.72 पर और निफ्टी 80.25 अंकों की तेजी के साथ 10,852.90 पर बंद हुआ।

 बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 177.24 अंकों की तेजी के साथ 35,835.10 पर खुला और 276.86 अंकों या 0.78 फीसदी तेजी के साथ 35,934.72 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,977.37 के ऊपरी और 35,779.72 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी रही। वेदांता (3.14 फीसदी), एशियन पेंट्स (3.11 फीसदी), यस बैंक (2.70 फीसदी), सनफार्मा (1.97 फीसदी) और रिलायंस (1.96 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे -टीसीएस (1.34 फीसदी), एचडीएफसी (0.32 फीसदी), भारती एयरटेल (0.22 फीसदी), इंडसइंड बैंक (0.22 फीसदी) और कोल इंडिया (0.11 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। मिडकैप सूचकांक 189.46 अंकों की तेजी के साथ 15,581.08 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 254.00 अंकों की तेजी के साथ 16,313.94 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 65.65 अंकों की तेजी के साथ 10,838.30 पर खुला और 80.25 अंकों या 0.74 फीसदी तेजी के साथ 10,852.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,860.35 के ऊपरी और 10,807.15 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी रही। पूंजीगत वस्तुएं (1.46 फीसदी), ऊर्जा (1.46 फीसदी), उद्योग (1.43 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (1.42 फीसदी) और बिजली (1.32 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,708 शेयरों में तेजी और 907 में गिरावट रही, जबकि 166 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
(आईएएनएस)

[@ घर में रखें यह विशेष शंख, खिंची चली आएंगी लक्ष्मी जी ]


[@ इन क्रैश कोर्सेज से बनाएं शानदार करियर]


[@ दरिद्रता करनी है दूर तो अपनाएं ये उपाय...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0