businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 26 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | July 11, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 share markets rally sensex up 26 points 326268मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 26.31 अंकों की तेजी के साथ 36,265.93 पर और निफ्टी 1.05 अंकों की तेजी के साथ 10,948.30 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 59.64 अंकों की तेजी के साथ 36,299.26 पर खुला और 26.31 अंकों या 0.07 फीसदी की तेजी के साथ 36,265.93 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,362.30 के ऊपरी स्तर और 36,169.70 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयरों में तेजी रही। टीसीएस (5.47 फीसदी), बजाज-ऑटो (2.11 फीसदी), हिन्दुस्तान यूनीलीवर (1.59 फीसदी), इंफोसिस (1.37 फीसदी) और रिलायंस (1.03 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - कोल इंडिया (4.59 फीसदी), वेदांता (3.52 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.74 फीसदी), टाटा स्टील (2.24 फीसदी) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (1.75 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 105.22 अंकों की गिरावट के साथ 15,632.55 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 54.21 अंकों की गिरावट के साथ 16,429.37 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.15 अंकों की तेजी के साथ 10,956.40 पर खुला और 1.05 अंकों या 0.01 फीसदी की तेजी के साथ 10,948.30 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 10,976.65 के ऊपरी और 10,923.00 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 5 सेक्टरों में तेजी रही, जिसमें - सूचना प्रौद्योगिकी (2.38 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.94 फीसदी), रियल्टी (0.55 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.43 फीसदी) और ऊर्जा (0.12 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - धातु (3.10 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.69 फीसदी), वाहन (0.99 फीसदी), औद्योगिक (0.83 फीसदी) और दूरसंचार (0.66 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,045 शेयरों में तेजी और 1,581 में गिरावट रही, जबकि 151 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
(आईएएनएस)

[@ आखिर क्या सुनना चाहती हैं गर्लफ्रेंड]


[@ पिज्जा के साथ सफेद प्लास्टिक का टुकडा क्यों!]


[@ इन 15 तस्वीरों में देखें प्रकृतिक का अद्भुत और नायाब नमूना ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0