businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 17 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Nov 20, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 share markets rally sensex up 17 points 273307मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 17.10 अंकों की तेजी के साथ 33,359.90 पर और निफ्टी 15.15 अंकों की तेजी के साथ 10,298.75 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 23.04 अंकों की तेजी के साथ 33,365.84 पर खुला और 17.10 अंकों या 0.05 फीसदी की तेजी के साथ 33,359.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,449.53 के ऊपरी और 33,288.21 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में तेजी रही। कोल इंडिया (1.98 फीसदी), एनटीपीसी (1.52 फीसदी), ओएनजीसी (1.41 फीसदी), कोटक बैंक (1.30 फीसदी) और रिलायंस (1.01 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - डॉ. रेड्डी (2.05 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.03 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (1.29 फीसदी), सिप्ला (0.99 फीसदी) और इंफोसिस (0.99 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 104.46 अंकों की तेजी के साथ 16,777.79 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 142.08 अंकों की तेजी के साथ 17,747.21 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 3.6 अंकों की तेजी के साथ 10,287.20 पर खुला और 15.15 अंकों या 0.15 फीसदी की तेजी के साथ 10,298.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,309.85 के ऊपरी और 10,261.50 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 16 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (2.22 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (1.42 फीसदी), धातु (1.33 फीसदी), बिजली (0.96 फीसदी) और दूरसंचार (0.94 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में सूचना प्रौद्योगिकी (0.41 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.23 फीसदी) और बैंकिंग (0.07 फीसदी) रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,615 शेयरों में तेजी और 1,041 में गिरावट रही, जबकि 190 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
(आईएएनएस)

[@ यहां उगते हैं एकसाथ तीन सूर्य, हजार वर्ष का एक साल]


[@ असरदार तरीका गुस्सा और फ्रस्ट्रेशन निकालने का]


[@ प्यार में ऐसी लड़की को कभी न कहें न ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0