businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Feb 21, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 share markets rally sensex up 142 points 370144मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 142.09 अंकों की तेजी के साथ 35,898.35 पर और निफ्टी 54.40 अंकों की तेजी के साथ 10,789.85 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 80.74 अंकों की तेजी के साथ 35,837.00 पर खुला और 142.09 अंकों या 0.40 फीसदी तेजी के साथ 35,898.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,983.07 के ऊपरी स्तर और 35,707.29 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी रही। टाटा मोटर्स (2.94 फीसदी), वेदांत (2.78 फीसदी), ओएनजीसी (2.05 फीसदी), बजाज फाइनेंस (2.01 फीसदी) और सन फार्मा (1.79 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - यस बैंक (1.33 फीसदी), इंफोसिस (0.91 फीसदी), मारुति (0.76 फीसदी), कोल इंडिया (0.74 फीसदी) और इंडसइंड बैंक (0.62 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 123.41 अंकों की तेजी के साथ 14,115.65 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 141.77 अंकों की तेजी के साथ 13,414.17 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 8.65 अंकों की तेजी के साथ 10,744.10 पर खुला और 54.40 अंकों या 0.51 फीसदी तेजी के साथ 10,789.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,808.85 के ऊपरी और 10,721.50 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 17 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (1.14 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.02 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.96 फीसदी), वित्त (0.86 फीसदी) और ऊर्जा (0.84 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में सूचना प्रौद्योगिकी (0.32 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.21 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,570 शेयरों में तेजी और 983 में गिरावट रही, जबकि 146 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

(आईएएनएस)

[@ याददाश्त करनी है मजबूत तो रात को लें भरपूर नींद]


[@ टीवी की इशिता को लगी गोली, रो पड़े फैंस]


[@ वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया को बताया 2019 वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0