businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | July 24, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 share markets rally sensex up 107 points 328865मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 106.50 अंकों की तेजी के साथ 36,825.10 पर और निफ्टी 49.55 अंकों की तेजी के साथ 11,134.30 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 140.79 अंकों की तेजी के साथ 36,859.39 पर खुला और 106.50 अंकों या 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 36,825.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,902.06 के ऊपरी स्तर और 36,709.72 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी रही। एलटी (3.36 फीसदी), एशियन पेंट्स (2.30 फीसदी), वेदांता लिमिटेड (2.17 फीसदी), अडानी पोट्र्स (1.94 फीसदी) और टाटा स्टील (1.91 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - हीरो मोटोकॉर्प (1.97 फीसदी), कोटक बैंक (1.71 फीसदी), बजाज ऑटो (1.42 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (1.10 फीसदी) और विप्रो (0.98 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 271.90 अंकों की तेजी के साथ 15,664.48 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 351.33 अंकों की तेजी के साथ 16,218.54 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.25 अंकों की तेजी के साथ 11,109.00 पर खुला और 49.55 अंकों या 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 11,134.30 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 11,143.40 के ऊपरी और 11,092.50 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 17 सेक्टरों में तेजी रही। आधारभूत सामाग्री (3.73 फीसदी), धातु (2.87 फीसदी), रियल्टी (2.80 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (2.56 फीसदी) और उद्योग (2.29 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के दो सेक्टरों -बैंकिंग (0.13 फीसदी) और ऊर्जा (0.01 फीसदी)- में गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,958 शेयरों में तेजी और 676 में गिरावट रही, जबकि 135 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

(आईएएनएस)

[@ चीनी वाली रोटी के तीन उपाय, बदल जाएगी आपकी तकदीर]


[@ कपूर के यह उपाय आपको बना देंगे मालामाल]


[@ तस्वीरें ऎसी जिन्हें देख आखों पर नही कर पाएंगे विश्वास]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0