businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 71 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Feb 20, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 share markets fall sensex down 71 points 295777मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 71.07 अंकों की गिरावट के साथ 33,703.59 पर और निफ्टी 18.00 अंकों की गिरावट के साथ 10,360.40 पर बंद हुए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 139.28 अंकों की तेजी के साथ 33,913.94 पर खुला और 71.07 अंकों या 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 33,703.59 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,960.95 के ऊपरी और 33,657.89 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में 16 शेयरों में तेजी रही। कोल इंडिया (1.84 फीसदी), ओएनजीसी (1.11 फीसदी), भारती एयरटेल (0.85 फीसदी), एसबीआईएन (0.75 फीसदी) और टीसीएस (0.70 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे -एम एंड एम (2.48 फीसदी), एक्सिस बैंक (1.44 फीसदी), कोटक बैंक (1.09 फीसदी), यस बैंक (1.06 फीसदी) और रिलायंस (0.70 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप सूचकांक 9.15 अंकों की गिरावट के साथ 16,419.51 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 26.04 अंकों की गिरावट के साथ 17,805.24 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 12.6 अंकों की तेजी के साथ 10,391.00 पर खुला और 18.00 अंकों या 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 10,360.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,429.35 के ऊपरी और 10,347.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 10 में तेजी रही। तेजी वाले सेक्टरों में उपभोक्ता टिकाऊं वस्तुएं (1.66 फीसदी), धातु (1.19 फीसदी), दूरसंचार (0.77 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.63 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.45 फीसदी) प्रमुख रहे।

गिरावट वाले सेक्टरों में रियल्टी (0.64 फीसदी), बैंकिंग (0.61 फीसदी), वित्त (0.43 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.30 फीसदी) और वाहन (0.27 फीसदी) शामिल हैं।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,243 शेयरों में तेजी और 1,513 में गिरावट रही, जबकि 144 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
(आईएएनएस)

[@ यहां एक दिन में तीन बार होता है सूर्योदय]


[@ ऐसे लोग कम संतुष्ट होते हैं अपने जीवन से]


[@ इस पुल पर गाडी चलाने के लिए चाहिए दम]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0