businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 69 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Jan 31, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 share markets fall sensex down 69 points 290893मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 68.71 अंकों की गिरावट के साथ 35,965.02 पर और निफ्टी 21.95 अंकों की गिरावट के साथ 11,027.70 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 82.09 अंकों की गिरावट के साथ 35,951.64 पर खुला और 68.71 अंकों या 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 35,965.02 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,050.69 के ऊपरी और 35,818.41 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयरों में तेजी रही। कोटक बैंक (1.88 फीसदी), रिलायंस (1.25 फीसदी), एचडीएफसी (1.15 फीसदी), इंडसइंड बैंक (1.05 फीसदी) और टाटा मोटर्स (0.77 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - डॉ. रेड्डी (3.75 फीसदी), टाटा स्टील (3.49 फीसदी), कोल इंडिया (2.32 फीसदी), हिन्दुस्तान यूनीलीवर (2.13 फीसदी) और सन फार्मा (2.02 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 227.19 अंकों की गिरावट के साथ 17,364.20 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 156.81 अंकों की गिरावट के साथ 18,716.77 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 30.85 अंकों की गिरावट के साथ 11,018.80 पर खुला और 21.95 अंकों या 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 11,027.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,058.50 के ऊपरी और 10,979.30 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में 5 सेक्टरों में तेजी रही, जिसमें ऊर्जा (0.60 फीसदी), तेल और गैस (0.48 फीसदी), बैंकिंग (0.40 फीसदी), वित्त (0.25 फीसदी) और दूरसंचार (0.09 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - स्वास्थ्य सेवाएं (1.62 फीसदी), धातु (1.25 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.25 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.12 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (1.10 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,072 शेयरों में तेजी और 1,749 में गिरावट रही, जबकि 151 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
(आईएएनएस)

[@ महिला बॉडीबिल्डर की ऐसी बॉडी देखकर सभी है हैरान]


[@ लड़कियां भी ताकती हैं, लडकियों को, क्यों!]


[@ देश में ऎसी नदी जो मुफ्त बांटती है सोना]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0