businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 19 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Jun 08, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 share markets fall sensex down 19 points 319377मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 19.41 अंकों की गिरावट के साथ 35,443.67 पर और निफ्टी 0.70 अंकों की गिरावट के साथ 10,767.65 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 56.61 अंकों की गिरावट के साथ 35,406.47 पर खुला और 19.41 अंकों या 0.05 फीसदी गिरावट के साथ 35,443.67 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,484.94 के ऊपरी और 35,260.00 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयरों में तेजी रही। सनफार्मा (8.13 फीसदी), डॉ. रेड्डी (4.92 फीसदी), टाटा मोटर्स (1.56 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (1.28 फीसदी) और रिलायंस (1.24 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - पॉवरग्रिड (2.12 फीसदी), एचडीएफसी (1.42 फीसदी), एक्सिस बैंक (1.05 फीसदी), आईटीसी (0.98 फीसदी) और आईसीआईसीआई बैंक (0.91 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। मिडकैप सूचकांक 67.35 अंकों की तेजी के साथ 16,022.37 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 96.76 अंकों की तेजी के साथ 16,887.13 पर बंद हुए।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 31.95 अंकों की गिरावट के साथ 10,736.40 पर खुला और 0.70 अंकों या 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 10,767.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,779.45 के ऊपरी और 10,709.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 10 सेक्टरों में तेजी रही, जिसमें स्वास्थ्य सेवाएं (3.62 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.77 फीसदी), ऊर्जा (0.75 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.73 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.60 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे -बिजली (0.74 फीसदी), धातु (0.43 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.36 फीसदी), वित्त (0.30 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.24 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,456 शेयरों में तेजी और 1,195 में गिरावट रही, जबकि 131 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
(आईएएनएस)

[@ पूजा करते समय ऐसा कभी ना करें, नहीं तो ...]


[@ इन बॉलीवुड Beauties का राज है Yoga, क्योंकि जो फिट है वही हिट है]


[@ परिवार में सारे अंधे,एक शख्स लाता है रोटी]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0