businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 147 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | July 18, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 share markets fall sensex down 147 points 327676मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 146.52 अंकों की गिरावट के साथ 36,373.44 पर और निफ्टी 27.60 अंकों की गिरावट के साथ 10,980.45 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 202.45 अंकों की तेजी के साथ 36,722.41 पर खुला और 146.52 अंकों या 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 36,373.44 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,747.87 के ऊपरी और 36,320.92 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से आठ शेयरों में तेजी रही। ओनएजीसी (2.69 फीसदी), एशियन पेंट्स (0.95 फीसदी), यस बैंक (0.92 फीसदी), एचडीएफसी (0.91 फीसदी) और हीरो मोटो कॉर्प (0.63 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - टाटा स्टील (5.22 फीसदी), वेदांता लिमिटेड (2.74 फीसदी), एक्सिस बैंक (2.57 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (2.37 फीसदी) और टाटा मोटर्स (2.19 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेज गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 194.76 अंकों की गिरावट के साथ 15,181.35 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 151.52 अंकों की गिरावट के साथ 15,814.66 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 52.15 अंकों की तेजी के साथ 11,060.20 पर खुला और 27.60 अंकों या 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 10,980.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,076.20 के ऊपरी और 10,956.30 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से केवल दो सेक्टरों - तेल व गैस (1.07 फीसदी) और उर्जा (0.37) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में धातु (3.12 फीसदी), रियल्टी (2.42 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.89 फीसदी), दूरसंचार (1.85 फीसदी) और वाहन (1.36 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 851 शेयरों में तेजी और 1,743 में गिरावट रही, जबकि 133 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
(आईएएनएस)

[@ पासवर्ड लॉक गुजरे जमाने की बात, देखिए कुछ हाईटेक तकनीक]


[@ आंखों की सुंदरता बढाने का तरीका]


[@ दीपक जलाने से पहले, इसके रहस्य भी जानें, हैरान रह जाएंगे आप]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0