businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 146 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Feb 19, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 share markets fall sensex down 146 points 369731मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 145.83 अंकों की गिरावट के साथ 35,352.61 पर और निफ्टी 36.60 अंकों की गिरावट के साथ 10,604.35 पर बंद हुआ।
 
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 44.8 अंकों की तेजी के साथ 35,543.24 पर खुला और 145.83 अंकों या 0.41 फीसदी गिरावट के साथ 35,352.61 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,776.04 के ऊपरी और 35,287.16 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयरों वेदांत (3.38 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (1.42 फीसदी), ओएनजीसी (1.39 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.37 फीसदी) और लार्सन एंड टूब्रो (1.25 फीसदी) में तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - टीसीएस (3.39 फीसदी), एनटीपीसी (2.52 फीसदी), इंडसइंड बैंक (2.30 फीसदी), इंफोसिस (2.02 फीसदी) और हीरो मोटोकॉर्प (1.50 फीसदी)।
 
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 71 अंकों की तेजी के साथ 13,866.46 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 43.16 अंकों की तेजी के साथ 13,161.74 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.25 अंकों की गिरावट के साथ 10,636.70 पर खुला और 36.60 अंकों या 0.34 फीसदी गिरावट के साथ 10,604.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,722.85 के ऊपरी और 10,585.65 के निचले स्तर को छुआ।
 
बीएसई के 19 में से 13 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (1.66 फीसदी), धातु (1.44 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.01 फीसदी), दूरसंचार (0.91 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (0.69 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - सूचना प्रौद्योगिकी (2.09 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.67 फीसदी), बिजली (0.57 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.51 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.14 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,356 शेयरों में तेजी और 1,185 में गिरावट रही, जबकि 132 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
(आईएएनएस)

[@ यहां होती है चमगादडों की पूजा]


[@ गले में हो समस्याएं तो टॉन्सिल का ऑपरेशन...]


[@ ‘इसके बाद मेरी तबीयत बिगड़ गई, मेरे पेट में कुछ होने लगा’]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0