businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 130 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Mar 22, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 share markets fall sensex down 130 points 302304मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 129.91 अंकों की गिरावट के साथ 33,006.27 पर और निफ्टी 40.50 अंकों की गिरावट के साथ 10,114.75 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 70.81 अंकों की तेजी के साथ 33,206.99 पर खुला और 129.91 अंकों या 0.39 फीसदी गिरावट के साथ 33,006.27 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,281.77 के ऊपरी और 32,963.31 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से आठ शेयरों में तेजी रही। तेजी वाले शेयरों में ओएनजीसी (1.85 फीसदी), टाटा मोटर्स (1.29 फीसदी), इंडसइंड बैंक (1.29 फीसदी), रिलायंस (1.22 फीसदी) और सनफार्मा (0.64 फीसदी) शामिल रहे।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में एसबीआईएन (2.46 फीसदी), एम एंड एम (2.14) विप्रो (2.13 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.09 फीसदी) और मारुति (2.01 फीसदी) प्रमुख रहे।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही। मिडकैप सूचकांक 121.02 अंकों की गिरावट के साथ 15,910.68 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 180.30 अंकों की गिरावट के साथ 17,064.12 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 12.25 अंकों की तेजी के साथ 10,167.50 पर खुला और 40.50 अंकों या 0.40 फीसदी तेजी के साथ 10,114.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,207.85 के ऊपरी और 10,105.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से तीन सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.79 फीसदी), धातु (0.37 फीसदी) और ऊर्जा (0.31 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में दूरसंचार (1.30 फीसदी), रियल्टी (1.28 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (1.07 फीसदी), उद्योग (1.00 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.99 फीसदी) में गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 670 शेयरों में तेजी और 2,059 में गिरावट रही, जबकि 129 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

(आईएएनएस)

[@ विटामिन डी के चमत्कारी लाभ]


[@ अंगुली नाक में डालें और धोएं नहीं, रहेंगे फायदे में]


[@ इन 6 तरीकों से जानें, कितना प्यार करती है आपकी गर्लफ्रैंड]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0