businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 369 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Jan 28, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 share markets drop sensex down 369 points 365860मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 368.84 अंकों की गिरावट के साथ 35,656.70 पर और निफ्टी 119.00 अंकों की गिरावट के साथ 10,661.55 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 74.08 अंकों की तेजी के साथ 36,099.62 पर खुला और 368.84 अंकों या 1.02 फीसदी गिरावट के साथ 35,656.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,124.26 के ऊपरी और 35,565.15 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 7 शेयरों में तेजी रही। टीसीएस (1.71 फीसदी), कोल इंडिया (1.51 फीसदी), लार्सन एंड टूब्रो (1.17 फीसदी), पॉवर ग्रिड (0.86 फीसदी) और एशियन पेंट्स (0.51 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - यस बैंक (5.46 फीसदी), बजाज फाइनेंस (5.40 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (3.82 फीसदी), इंडसइंड बैंक (2.80 फीसदी) और हीरो मोटोकॉर्प (2.55 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 270.28 अंकों की गिरावट के साथ 14,411.54 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 278.66 अंकों की गिरावट के साथ 13,721.54 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 11.9 अंकों की तेजी के साथ 10,792.45 पर खुला और 119.00 अंकों या 1.10 फीसदी गिरावट के साथ 10,661.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,804.45 के ऊपरी और 10,630.95 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से दो शेयरों प्रौद्योगिकी (0.80 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.42 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - आधारभूत सामग्री (2.09 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (2.08 फीसदी), वित्त (2.01 फीसदी), बैंकिंग (1.86 फीसदी) और औद्योगिक (1.56 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 552 शेयरों में तेजी और 2,003 में गिरावट रही, जबकि 160 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
(आईएएनएस)

[@ जानिए क्यों ये आदमी 25 सालों से खा रहा है मिट्टी]


[@ कमाल के टिप्स पाएं: खूबसूरत कमसिन त्वचा]


[@ इस शो से छोटे पर्दे पर वापसी कर रही है अभिनेत्री साक्षी तंवर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0