businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 306 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | May 23, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 share markets drop sensex down 306 points 315626मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 306.33 अंकों की गिरावट के साथ 34,344.91 पर और निफ्टी 106.35 अंकों की गिरावट के साथ 10,430.35 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 5.39 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 34,656.63 पर खुला और 306.33 अंकों या 0.88 फीसदी गिरावट के साथ 34,344.91 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,668.47 के ऊपरी और 34,302.89 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से पांच शेयरों में तेजी रही। भारतीय स्टेट बैंक (3.56 फीसदी), एनटीपीस (0.82 फीसदी), एल एंड टी (0.55 फीसदी), टाटा मोटर्स (0.49 फीसदी) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.05 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - टाटा स्टील (6.57 फीसदी), ओएनजीसी (4.75 फीसदी), डॉ. रेड्डी (2.92 फीसदी), इंडसइंड बैंक (2.80 फीसदी) और आईटीसी (1.92 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 15.60 अंकों की गिरावट के साथ 10,521.10 पर खुला और 106.35 अंकों या 1.01 फीसदी गिरावट के साथ 10,430.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,533.55 के ऊपरी और 10,417.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 38.36 अंकों की गिरावट के साथ 15,699.75पर और स्मॉलकैप 80.01 अंकों की गिरावट के साथ 16,976.88 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से दो सेक्टरों में तेजी रही, जिसमें उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.29 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.06 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- धातु (3.93 फीसदी), तेल एवं गैस (3.45 फीसदी), ऊर्जा (2.52 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.11 फीसदी) और रियल्टी (1.26 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,110 शेयरों में तेजी और 1,544 में गिरावट रही, जबकि 123 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
(आईएएनएस)

[@ इन 15 तस्वीरों में देखें प्रकृतिक का अद्भुत और नायाब नमूना ]


[@ हिंदू महिलाओं को नारियल फोड़ने का अधिकार क्यो नहीं ]


[@ नई कार खरीदने जा रहे हैं या बाइक, काम आएंगी ये बातें ....]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0