businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 179 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Jun 28, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 share markets drop sensex down 179 points 323660मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 179.47 अंकों की गिरावट के साथ 35,037.64 पर और निफ्टी 82.30 अंकों की गिरावट के साथ 10,589.10 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.92 अंकों की गिरावट के साथ 35,207.19 पर खुला और 179.47 अंकों या 0.51 फीसदी गिरावट के साथ 35,037.64 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,282.40 के ऊपरी और 34,937.15 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयरों में तेजी रही। एनटीपीसी (1.79 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.78 फीसदी), भारती एयरटेल (1.64 फीसदी), कोटक बैंक (1.01 फीसदी) और इंफोसिस (1.01 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे -आईसीआईसीआई बैंक (2.78 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.69 फीसदी), कोल इंडिया (2.23 फीसदी), रिलायंस (2.13 फीसदी) और एसबीआईएन(1.83 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप सूचकांक 250.14 अंकों की गिरावट के साथ 15175.81 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 239.82 अंकों की गिरावट के साथ 15,730.39 पर बंद हुए।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 10.6 अंकों की गिरावट के साथ 10,660.80 पर खुला और 82.30 अंकों या 0.77 फीसदी की गिरावट के साथ 10,589.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,674.20 के ऊपरी और 10,557.70 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के केवल दो सेक्टरों -दूरसंचार (0.19 फीसदी) और धातु (0.18) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में तेल और गैस (2.57 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (2.40 फीसदी), ऊर्जा (2.22 फीसदी), रियल्टी (2.07 फीसदी) और उद्योग (1.23 फीसदी) प्रमुख रूप से शामिल रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 798 शेयरों में तेजी और 1,821 में गिरावट रही, जबकि 144 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
(आईएएनएस)

[@ इन 10 "स्टेच्यू" को देख आप भी कह उठेंगे, वाह! ]


[@ ऐसे 5 लड़के पसंद आते है लड़कियों को]


[@ चीनी वाली रोटी के तीन उपाय, बदल जाएगी आपकी तकदीर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0