businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 13 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | May 15, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 share markets drop sensex down 13 points 313443मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 12.77 अंकों की गिरावट के साथ 35,543.94 पर और निफ्टी 4.75 अंकों की गिरावट के साथ 10,801.85 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 18.86 अंकों की गिरावट के साथ 35,537.85 पर खुला और 12.77 अंकों या 0.04 फीसदी की तेजी के साथ 35,543.94 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,993.53 के ऊपरी और 35,497.92 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी रही। टाटा स्टील (2.29 फीसदी), पॉवरग्रिड (2.27 फीसदी), टीसीएस (1.33 फीसदी), कोटक बैंक (1.04 फीसदी) और एचडीएफसी बैंक (0.89 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - टाटा मोटर्स (4.29 फीसदी), कोल इंडिया (2.11 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (1.87 फीसदी), सन फार्मा (1.22 फीसदी) और आईटीसी (0.93 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप सूचकांक 131.46 अंकों की गिरावट के साथ 16,068.57 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 114.88 अंकों की गिरावट के साथ 17,525.45 पर बंद हुए।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह छह अंकों की तेजी के साथ 10,812.60 पर खुला और 4.75 अंकों या 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 10,801.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,929.20 के ऊपरी और 10,781.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से तीन सेक्टरों में तेजी रही, जिनमें सूचना प्रौद्योगिकी (0.48 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.34 फीसदी) और धातु (0.21 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे -रियल्टी (1.90 फीसदी), औद्योगिक (1.02 फीसदी), वाहन (0.71 फीसदी), दूरसंचार (0.65 फीसदी) और ऊर्जा (0.46 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,003 शेयरों में तेजी और 1,647 में गिरावट रही, जबकि 129 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
(आईएएनएस)

[@ सर्दियों में खुद को बीमारियों से ऐसे बचाए ]


[@ यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी]


[@ क्या क्या रखें पर्स में]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0