businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार : व्यापार जंग के असर से करीब 2 फीसदी रही गिरावट (साप्ताहिक समीक्षा)

Source : business.khaskhabar.com | Mar 24, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 share market the impact of business crisis due to fall 2 percent 302716नई दिल्ली। अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक मुद्दों को लेकर बढ़ते तनाव के गिरफ्त में आए दुनियाभर के शेयर बाजारों में इस सप्ताह निराशाजनक प्रदर्शन के बीच भारतीय शेयर बाजार में भी सुस्ती छाई रही।

कमजोरी के साथ सप्ताह की शुरुआत करने के बाद बीच में गिरावट पर लिवाली बढऩे से थोड़ा सुधार आया, मगर दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापारिक हितों के टकराव से अमेरिका, चीन और जापान समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों में हफ्ते के आखिरी दो दिनों के कारोबार में भारी गिरावट आई जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सप्ताह के अंत में शुक्रवार को 409.73 अंकों या 1.24 फीसदी की गिरावट के साथ 32,596.54 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 116.70 अंकों या 1.15 फीसदी की गिरावट के साथ 9,998.05 पर बंद हुआ।

पिछले सप्ताह के मुकाबले सेंसेक्स में 579.46 अंक यानी 1.75 फीसदी  की गिरावट दर्ज की गई जबकि निफ्टी में 197.10 अंक यानी 1.93 फीसदी की कमजोरी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 525.02 अंकों यानी 3.24 फीसदी गिरावट के साथ 15694.11 पर और स्मालकैप सूचकांक 775.26 अंकों यानी 4.41 फीसदी की गिरावट के साथ 16801.18 पर बंद हुआ।

बीएसई सूचकांक सेंसेक्स सोमवार (19 मार्च) को  252.88 अंकों यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 32923.12 पर बंद हुआ और इसी तरह निफ्टी 100.90 अंकों के साथ 0.99 फीसदी की गिरावट के साथ 10094.25 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में मंगलवार और बुधवार को तेजी रही। मंगलवार को सेंसेक्स में 73.64 अंकों यानी 0.22 फीसदी की तेजी रही और यह 32996.76 पर बंद हुआ। निफ्टी 30.10 अंकों यानी 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 10124.35 पर बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स 139.42 अंकों यानी 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 33136.18 पर बंद हुआ। निफ्टी 30.90 अंकों यानी 0.31 फीसदी की तेजी के साथ 10155.25 पर बंद हुआ।

गुरुवार को सेसेंक्स 129.91 अंकों यानी 0.39 फीसदी की गिराटव के साथ 33006.27 पर बंद हुआ। निफ्टी 40.50 अंकों यानी 0.40 फीसदी के साथ 10114.75 पर बंद हुआ।   

अमेरिका ने चीन पर प्रौद्योगिकी चोरी का इल्जाम लगाते हुए गुरुवार को चीनी वस्तुओं के आयात पर 60 अरब डॉलर का शुल्क (टैरिफ) लगाने की घोषणा की। इस पर पलटवार करते हुए चीन ने भी शुक्रवार को अमेरिकी वस्तुओं के आयात पर तीन अरब डॉलर का शुल्क लगाने की घोषणा कर दी। शायद 25 साल के इतिहास में दुनिया के दो बड़े व्यापारिक साझेदारों के बीच व्यापारिक मुद्दों को लेकर सबसे बड़ा टकराव पैदा हुआ है।

भारतीय शेयर बाजार पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में धोखाधड़ी के मामलों की जांच के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की सख्ती का भी असर रहा। इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली से शेयर बाजारों में नकारात्मक रुझान देखा गया। खासतौर से रियल स्टेट और धातु कारोबारी कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन इस सप्ताह निराशाजनक रहा।
(आईएएनएस)

[@ See Pics:इस फेमस स्टार के जुड़वा बच्चें हैं ये दोनों, क्या आपने पहचाना]


[@ ये है दुनिया की टॉप 10 अनोखी और शानदार सीढियां]


[@ पुरुष आकर्षक दिखने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0