businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार गुलजार, 500 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 150 अंक चढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Feb 04, 2020 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 share market rise sensex sprung 500 points 428118मुंबई। मजबूत विदेशी संकेतों से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार लिवाली से शेयर बाजार गुलजार रहा। सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाकर 40,380 के ऊपर चला गया और निफ्टी भी 150 अंक से ज्यादा उछला। सुबह 10.14 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 502.36 अंकों यानी 1.26 फीसदी की तेजी के साथ 40,374.67 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी पिछले सत्र से 148.45 अंकों यानी 1.27 फीसदी की तेजी के साथ 11,856.35 पर कारोबार कर रहा था।

इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले जोरदार तेजी के साथ 40,178.74 पर खुला और 40,382.51 तक उछला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र के मुकाबले तेजी के साथ 11,786.25 पर खुला और 11,857.10 तक चढ़ा। (आईएएनएस)

[@ जेनिफर एनिस्टन नहीं रखती इसमें दिलचस्पी]


[@ व्यापार में सफलता के अचूक उपाय]


[@ शाहरूख ने खोला अपने रोमांटिक होने का यह सबसे बड़ा राज]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0