businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार गुरु नानक जयंती पर बंद

Source : business.khaskhabar.com | Nov 14, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 share market remain closed on guru nanak jayanti 121843मुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजार सोमवार को गुरु नानक जयंती के मौके पर बंद हैं। शेयर बाजार नियमित कारोबार के लिए मंगलवार 15 नवंबर को खुलेंगे। इससे पहले शुक्रवार को शेयर बाजारों में नियमित कारोबार हुआ था। सेंसेक्स शुक्रवार को 698.86 अंकों की तेज गिरावट के साथ 26,818.82 पर बंद हुआ था। इसने दिनभर के कारोबार में 27,344.85 अंकों के ऊपरी व 26,777.18 अंकों के निचले स्तर को छुआ था।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 172.83 अंकों की गिरावट के साथ 27,344.85 पर खुला था।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी शुक्रवार को 69.10 अंकों की गिरावट के साथ 8,456.65 पर खुला था। दिनभर के कारोबार में इसने 8,460.60 अंकों के ऊपरी व 8,284.95 अंकों के निचले स्तर को छुआ था।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0