businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद

Source : business.khaskhabar.com | Sep 15, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 share market closed with mixed trend 256333मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 30.68 अंकों की बढ़त के साथ 32,272.61 पर और निफ्टी 1.20 अंकों की गिरावट के साथ 10,085.40 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 34.3 अंकों की गिरावट के साथ 32,207.63 पर खुला और 30.68 अंकों या 0.10 फीसदी तेजी के साथ 32,272.61 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,356.11 के ऊपरी स्तर और 32,138.38 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी मिला-जुला रुख देखने को मिला। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 44.38 अंकों की गिरावट के साथ 15,972.74 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 62.46 अंकों की तेजी के साथ 16,687.76 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.25 अंकों की गिरावट के साथ 10,062.35 पर खुला और 1.20 अंकों या 0.01 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 10,085.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,115.15 के ऊपरी और 10,043.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से आठ सेक्टरों में तेजी रही। तेजी वाले सेक्टरों में सूचना-प्रौद्योगिकी (1.04 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.77 फीसदी), धातु (0.29 फीसदी), तेल और गैस (0.28 फीसदी) और उपभोक्ता गैर-अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.26 फीसदी) रहे।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - ऊर्जा (0.90 फीसदी) दूरसंचार (0.56 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.54 फीसदी), रियल्टी (0.49 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.36 फीसदी)।(आईएएनएस)

[@ इस पौधे को छूने से जा सकती है आपकी जान!]


[@ ऎसे देखे अपना भविष्य और परेशानियों से पाएं छूटकारा]


[@ ऎसी महिलाओं को पसंद करते हैं पुरूष]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0