businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ईद के मौके पर शेयर बाजार बंद

Source : business.khaskhabar.com | Jun 26, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 share market closed at the time of eid 230530मुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजार सोमवार को ईद-उल-फितर के मौके पर बंद हैं। शेयर बाजार नियमित कारोबार के लिए मंगलवार, 27 जून को खुलेंगे। इससे पहले शुक्रवार को शेयर बाजारों में नियमित कारोबार हुआ था। सेंसेक्स शुक्रवार को 152.53 अंकों की गिरावट के साथ 31,138.21 पर बंद हुआ। इसने दिनभर के कारोबार में 31,365.39 के ऊपरी और 31,110.39 अंकों के निचले स्तर को छुआ था।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार सुबह 61.83 अंकों की तेजी के साथ 31,352.57 पर खुला था।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी शुक्रवार को 55.05 अंकों की गिरावट के साथ 9,574.95 पर बंद हुआ था। यह 13.25 अंकों की तेजी के साथ 9,643.25 पर खुला था। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 9,647.65 अंकों के ऊपरी और 9,565.30 अंकों के निचले स्तर को छुआ था।
(आईएएनएस)

[@ बच्चा सीखने में हो धीमा तो खिलाओ दालचीनी ]


[@ अगर वजन घटाने की ठानी है,तो इसे जरूर पढें]


[@ ये 7 प्रकार के कछुए बदल देंगे आपकी किस्मत]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0