businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयरों में तेजी,सेंसेक्स 98 अंक चढा

Source : business.khaskhabar.com | Mar 02, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex up by 98 pointsमुंबई। प्रमुख शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी का रूख देखा गया। सेंसेक्स 97.64 अंकों की तेजी के साथ 29,459.14 पर और निफ्टी 54.90 अंकों की तेजी केसाथ 8,956.75 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 171.92 अंकों की तेजी के साथ 29,533.42 पर खुला और 97.64 अंकों या 0.33 फीसदी तेजी के साथ 29,459.14 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,576.32 के ऊपरी और 29,259.77 के निचले स्तर को छुआ।

निफ्टी 52.00 अंकों की तेजी के साथ 8,953.85 पर खुला और 54.90 अंकों या 0.62 फीसदी तेजी केसाथ 8,956.75 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,972.35 के ऊपरी और 8,885.45 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 142.08 अंकों की तेजी के साथ 10,952.93 पर और स्मॉलकैप 104.36 अंकों की तेजी के साथ 11,370.80 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से छह सेक्टरों में तेजी रही। पूंजीगत वस्तु (3.58 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.87 फीसदी), बैंकिंग (1.81 फीसदी), बिजली (1.46 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.21 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.89 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.16 फीसदी), रियल्टी (0.30 फीसदी), वाहन (0.29 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.23 फीसदी)।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0