businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 60 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Feb 19, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 60 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 59.93 अंकों की तेजी के साथ 23,709.15 पर और निफ्टी 19 अंकों की तेजी के साथ 7,210.75 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 8.90 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 23,640.32 पर खुला और 59.93 अंकों या 0.25 फीसदी तेजी के साथ 23,709.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 23,774.48 के ऊपरी और 23,508.36 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 21.20 अंकों की गिरावट के साथ 7,170.55 पर खुला और 19 अंकों या 0.26 फीसदी तेजी के साथ 7,210.75 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,226.85 के ऊपरी और 7,145.95 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रूख रहा। मिडकैप 11.55 अंकों की गिरावट के साथ 9,802.77 पर और स्मॉलकैप 15.74 अंकों की तेजी के साथ 9,876.53 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 15 में तेजी रही। दूरसंचार (1.44 फीसदी), वाहन (0.87 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.57 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.56 फीसदी) और उपभोक्ता सेवा (0.55 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के चार सेक्टरों तेल एवं गैस (1 फीसदी), ऊर्जा (0.57 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.16 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.01 फीसदी) में गिरावट रही। (IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0