businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 568 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Feb 15, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 568 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 568 अंकों की तेजी के साथ 23,554.12 पर और निफ्टी 182 अंकों की तेजी के साथ 7,162.95 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 237.31 अंकों की तेजी के साथ 23,223.43 पर खुला और 568 अंकों या 2.47 फीसदी तेजी के साथ 23,554.12 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 23,622.64 के ऊपरी और 23,197.67 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 76.40 अंकों की तेजी के साथ 7,057.35 पर खुला और 182 अंकों या 2.61 फीसदी तेजी के साथ 7162.95 पर बंद हुआ।
दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,182.80 के ऊपरी और 7,056.80 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 333.89 अंकों की तेजी के साथ 9,949.13 पर और स्मॉलकैप 324.44 अंकों की तेजी के साथ 10,006.99 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (8.79 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (6.73 फीसदी), रियल्टी (6.17 फीसदी), औद्योगिक (5.46 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (4.63 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के एक सेक्टर दूरसंचार (0.65 फीसदी) में गिरावट रही।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0