businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दो दिन गिरावट बाद सेंसेक्स 438 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Mar 30, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 438 points 25052मुंबई। देश के शेयर बाजारों में दो दिन चली गिरावट के बाद बुधवार को तेजी का रूख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 438.12 अंकों की तेजी के साथ 25,338.58 पर और निफ्टी 138.20 अंकों की तेजी के साथ 7,735.20 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स सुबह 161.60 अंकों की तेजी के साथ 25,062.06 पर खुला और 438.12 अंकों या 1.76 फीसदी तेजी के साथ 25,338.58 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,358.84 के ऊपरी और 25,055.42 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 54.10 अंकों की तेजी के साथ 7,651.10 पर खुला और 138.20 अंकों या 1.82 फीसदी तेजी के साथ 7,735.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,741.95 के ऊपरी और 7,643.45 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रूख रहा। मिडकैप 187.43 अंकों तेजी के साथ 10,547.24 पर और स्मॉलकैप 192.33 अंकों की तेजी के साथ 10,493.25 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 सेक्टरों में से 18 में तेजी रही। रियल्टी (3.85 फीसदी), बैंकिंग (3.13 फीसदी), धातु (3.06 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (2.73 फीसदी) और औद्योगिक (2.58 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के एक सेक्टर दूरसंचार (0.13 फीसदी) में गिरावट रही। (आईएएनएस)