businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 364 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Mar 03, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 364 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन गुरूवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 364.01 अंकों की तेजी के साथ 24,606.99 पर और निफ्टी 106.75 अंकों की तेजी के साथ 7,475.60 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 143.69 अंकों की तेजी के साथ 24,386.67 पर खुला और 364.01 अंकों या 1.50 फीसदी तेजी के साथ 24,606.99 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,640.51 के ऊपरी और 24,383.28 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 60.70 अंकों की तेजी के साथ 7,429.55 पर खुला और 106.75 अंकों या 1.45 फीसदी तेजी के साथ 7,475.60 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,483.95 के ऊपरी और 7,406.05 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रूख रहा। मिडकैप 58.60 अंकों की तेजी के साथ 10,110.46 पर और स्मॉलकैप 135.69 अंकों की तेजी के साथ 10,209.66 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। पूंजीगत वस्तु (4.12 फीसदी), धातु (4.05 फीसदी), औद्योगिक (3.42 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.55 फीसदी) और वाहन (2.08 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के एक सेक्टर तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.20 फीसदी) में गिरावट रही।
(IANS)