businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 33 अंकों की तेजी,निफ्टी गिरावट के साथ बंद

Source : business.khaskhabar.com | May 27, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex up by 33 points,nifty slidesमुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को मिला-जुला रूख देखा गया। सेंसेक्स 33.25 अंकों की तेजी के साथ 27,564.66 पर और निफ्टी 4.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,334.60 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 84.01 अंकों की गिरावट के साथ 27,447.40 पर खुला और 33.25 अंकों या 0.12 फीसदी तेजी के साथ 27,564.66 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,595.80 के ऊपरी और 27,363.72 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 36.60 अंकों की गिरावट के साथ 8,302.75 पर खुला और 4.75 अंकों या 0.06 फीसदी गिरावट के साथ 8,334.60 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,342.85 के ऊपरी और 8,277.95 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी मिलाजुला रूख रहा। मिडकैप 6.51 अंकों की तेजी के साथ 10,616.47 पर और स्मॉलकैप 3.24 अंकों की गिरावट के साथ 11,162.41 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से आठ सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई।

बैंकिंग (1.19 फीसदी), तेल एवं गैस (0.97 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.95 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.71 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.70 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। चार सेक्टरों वाहन (2.11 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.88 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.42 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.36 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई। (आईएएनएस)

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0