businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

244 अंक चढा सेंसेक्स, बाजारों में तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Apr 06, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex up by 244 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 244.32 अंकों की तेजी के साथ 28,504.46 पर और निफ्टी 73.65 अंकों की तेजी के साथ 8,659.90 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 91.8 अंकों की तेजी के साथ 28,351.94 पर खुला और 244.32 अंकों या 0.86 फीसदी तेजी के साथ 28,504.46 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,530.81 के ऊपरी और 28,221.99 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी रही।

सन फार्मा (8.34 फीसदी), डॉ. रेड्डीज (4.33 फीसदी), गेल (3.77 फीसदी), सिप्ला (3.59 फीसदी) और ओएनजीसी (3.48 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे टाटा स्टील (1.84 फीसदी), विप्रो (1.75 फीसदी), रिलायंस (1.26 फीसदी), कोल इंडिया (0.72 फीसदी) और टाटा पावर (0.64 फीसदी)। निफ्टी 29.55 अंकों की तेजी के साथ 8,615.80 पर खुला और 73.65 अंकों 0.86 फीसदी तेजी के साथ 8,659.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,667.55 के ऊपरी और 8,573.75 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 119.40 अंकों की तेजी के साथ 10,869.82 पर और स्मॉलकैप 152.58 अंकों की तेजी के साथ 11,299.30 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में 10 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (6.43 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (4.84 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (2.35 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.06 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (1.40 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। दो सेक्टरों धातु (0.40 फीसदी) और बैंकिंग (0.01 फीसदी) में गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0