businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शंयर बाजारों में तेजी,सेंसेक्स 214 अंक चढा

Source : business.khaskhabar.com | Apr 22, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex up by 214 pointsमुंबई। बुधवार को प्रमुख शेयर बाजारों में तेजी देखी गई। सेंसेक्स 214.09 अंकों की तेजी के साथ 27,890.13 पर और निफ्टी 51.95 अंकों की तेजी के साथ 8,429.70 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 80.64 अंकों की तेजी के साथ 27,756.68 पर खुला और 214.09 अंकों या 0.77 फीसदी तेजी के साथ 27,890.13 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,947.26 के ऊपरी और 27,385.48 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 22.65 अंकों की तेजी के साथ 8,400.40 पर खुला और 51.95 अंकों या 0.62 फीसदी तेजी के साथ 8,429.70 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,449.95 के ऊपरी और 8,284.70 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मिला-जुला रूख रहा। मिडकैप 39.53 अंकों की तेजी के साथ 10,546.24 पर और स्मॉलकैप 4.38 अंकों की गिरावट के साथ 11,328.51 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से सात सेक्टरों में तेजी रही। पूंजीगत वस्तु (फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.20 फीसदी), बैंकिंग (0.78 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.52 फीसदी) और धातु (0.26 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। पांच सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (0.67 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.42 फीसदी), तेल एवं गैस (0.41 फीसदी), वाहन (0.04 फीसदी) और रियल्टी (0.03 फीसदी) में गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0