businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी,सेंसेक्स 192 अंक चढा

Source : business.khaskhabar.com | May 20, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex up by 192 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 191.68 अंकों की तेजी के साथ 27,837.21 पर और निफ्टी 57.60 अंकों की तेजी के साथ 8,423.25 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 103.77 अंकों की तेजी के साथ 27,749.30 पर खुला और 191.68 अंकों या 0.69 फीसदी तेजी के साथ 27,837.21 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,903.01 के ऊपरी और 27,743.99 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 27.00 अंकों की तेजी के साथ 8,392.65 पर खुला और 57.60 अंकों या 0.69 फीसदी तेजी के साथ 8,423.25 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,440.35 के ऊपरी और 8,391.45 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मिलाजुला रूख रहा।

मिडकैप 0.24 अंक की गिरावट के साथ 10,650.78 पर और स्मॉलकैप 19.12 अंकों की तेजी के साथ 11,206.85 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से नौ सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी (1.78 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.51 फीसदी), बैंकिंग (0.86 फीसदी), बिजली (0.51 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.34 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। बीएसई के धातु (0.77 फीसदी), वाहन (0.54 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (0.29 फीसदी) सेक्टरों में गिरावट रही।

(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0