businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 17 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Apr 06, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 17 points 26905मुंबई। बुधवार को देश के शेयर बाजारों में तेजी का रूख रहा। सेंसेक्स 17.04 अंकों की तेजी के साथ 24,900.63 पर और निफ्टी 11.15 अंकों की तेजी के साथ 7,614.35 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स सुबह 95.37 अंकों की तेजी के साथ 24,978.86 पर खुला और 17.04 अंकों या 0.07 फीसदी तेजी के साथ 24,900.63 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,000.65 के ऊपरी और 24,834.16 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 32.85 अंकों की तेजी के साथ 7,636.05 पर खुला और 11.15 अंकों या 0.15 फीसदी तेजी के साथ 7,614.35 पर बंद हुआ। दिनभर में निफ्टी ने 7,638.65 के ऊपरी और 7,591.75 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रूख रहा। मिडकैप 62.59 अंकों तेजी के साथ 10,573.83 पर और स्मॉलकैप 96.04 अंकों की तेजी के साथ 10,641.71 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 12 सेक्टरों में तेजी रही। आधारभूत सामग्री (2.57 फीसदी), धातु (2.33 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.11 फीसदी), औद्योगिक (1.02 फीसदी) और दूरसंचार (0.96 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। पांच सेक्टरों -सूचना प्रौद्योगिकी (0.51 फीसदी), बैंकिंग (0.44 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.29 फीसदी), वित्त (0.15 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.03 फीसदी)- में गिरावट रही। (IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0