businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 142 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Feb 19, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex up by 142 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में गुरूवार को तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 142.01 अंकों की तेजी के साथ 29,462.27 पर और निफ्टी 26.20 अंकों की तेजी के साथ 8,895.30 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 114.65 अंकों की तेजी के साथ 29,434.91 पर खुला और 142.01 अंकों या 0.48 फीसदी तेजी के साथ 29,462.27 पर बंद हुआ।
दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,522.86 के ऊपरी और 29,108.15 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 13.95 अंकों की तेजी के साथ 8,883.05 पर खुला और 26.20 अंकों या 0.30 फीसदी तेजी के साथ 8,895.30 पर बंद हुआ।
दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,913.45 के ऊपरी और 8,794.45 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 4.20 अंकों की तेजी के साथ 10,832.61 पर और स्मॉलकैप 10.84 अंकों की तेजी के साथ 11,374.76 पर बंद हुआ।
बीएसई के 12 में से आठ सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। धातु (3.82 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.36 फीसदी), रियल्टी (1.06 फीसदी), बिजली (0.86 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.79 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। चार सेक्टरों तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.90 फीसदी), बैंकिंग (0.60 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.08 फीसदी) और वाहन (0.01 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0