businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 130 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Apr 04, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 130 points 26389मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी का रूख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 130.01 अंकों की तेजी के साथ 25,399.65 पर और निफ्टी 45.75 अंकों की तेजी के साथ 7,758.80 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 64.34 अंकों की मजबूती के साथ 25,333.98 पर खुला और 130.01 अंकों या 0.51 फीसदी तेजी के साथ 25,399.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,424.15 के ऊपरी और 25,223.49 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 20.10 अंकों की बढ़त के साथ 7,733.15 पर खुला और 45.75 अंकों या 0.59 फीसदी तेजी के साथ 7,758.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,764.45 के ऊपरी और 7,704.40 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रूख रहा। मिडकैप 25.97 अंकों तेजी के साथ 10,668.29 पर और स्मॉलकैप 55.46 अंकों की तेजी के साथ 10,695.30 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 सेक्टरों में से 15 में तेजी रही। दूरसंचार (2.77 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.06 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.95 फीसदी), वाहन (1.16 फीसदी) और उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.89 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के चार सेक्टरों रियल्टी (0.61 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.38 फीसदी), वित्त (0.08 फीसदी) और ऊर्जा (नगण्य फीसदी) में गिरावट रही। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0