businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 123 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Apr 12, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 123 points 28512मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी का रूख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 123.43 अंकों की तेजी के साथ 25,145.59 पर और निफ्टी 37.55 अंकों की तेजी के साथ 7,708.95 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 34.31 अंकों की बढत के साथ 25,056.47 पर खुला और 123.43 अंकों या 0.49 फीसदी तेजी के साथ 25,145.59 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,180.02 के ऊपरी और 24,996.44 के निचले स्तर को छुआ।

निफ्टी सुबह 2.15 अंकों की कमजोरी के साथ 7,669.25 पर खुला और 37.55 अंकों या 0.49 फीसदी तेजी के साथ 7,708.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,717.40 के ऊपरी और 7,663.35 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी का रूख रहा।

मिडकैप 107.60 अंकों तेजी के साथ 10,817.39 पर और स्मॉलकैप 96.29 अंकों की तेजी के साथ 10,828.24 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। वाहन (1.61 फीसदी), औद्योगिक (1.43 फीसदी), तेल एवं गैस (1.21 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (1.03 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (1.00 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के केवल एक सेक्टर धातु (1.38 फीसदी) में गिरावट रही।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0