businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 90 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Jan 09, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up 90 points 285214मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 90.40 अंकों की तेजी के साथ 34,443.19 पर और निफ्टी 13.40 अंकों की तेजी के साथ 10,637.00 पर बंद हुए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 78.82 अंकों की तेजी के साथ 34,431.61 पर खुला और 90.40 अंकों या 0.26 फीसदी की तेजी के साथ 34,443.19 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,488.03 के ऊपरी और 34,343.41 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक  में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 73.64 अंकों की गिरावट साथ 18,173.91 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 15.40 अंकों की तेजी के साथ 19,911.17 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 21.5 अंकों की तेजी के साथ 10,645.10 पर खुला और 13.40 अंकों या 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 10,637.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,659.15 के ऊपरी और 10,603.60 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से आठ सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (2.88 फीसदी), ऊर्जा (1.08 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊं वस्तुएं (0.81 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.45 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.32 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे -दूरसंचार (1.35 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.67 फीसदी), बिजली (0.64 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.63 फीसदी) और वाहन (0.39 फीसदी)।
(आईएएनएस)

[@ सुंदर,खूंखार पत्नियां,जानिए इनके कारनामे]


[@ कुछ राज जिनकों आप दफन कर लें सीने में नहीं तो... ]


[@ यह दुनिया का सबसे छोटा देश, आबादी सिर्फ 27 लोग!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0