businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 88 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Aug 04, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up 88 points 243446मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 87.53 अंकों की तेजी के साथ 32,325.41 पर और निफ्टी 52.75 अंकों की तेजी के साथ 10,066.40 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 46.76 अंकों की गिरावट के साथ 32,191.12 पर खुला और 87.53 अंकों या 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 32,325.41 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,352.19 के ऊपरी स्तर और 32,107.99 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 101.83 अंकों की तेजी के साथ 15,436.95 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 15.29 अंकों की तेजी के साथ 15,926.63 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5.05 अंकों की गिरावट के साथ 10,008.60 पर खुला और 52.75 अंकों या 0.53 फीसदी की तेजी के साथ 10,066.40 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 10,075.25 के ऊपरी और 9,988.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 17 में तेजी रही। उपभोक्ता टिकाऊं वस्तुएं (4.21 फीसदी), तेल एवं गैस (2.63 फीसदी), धातु (2.50 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.07 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (1.07 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में- स्वास्थ्य सेवाएं (0.94 फीसदी), दूरसंचार (0.43 फीसदी)- शामिल रहे। (आईएएनएस)

[@ ये प्रोफेशन जो लड़कियों के लिए एकदम Best]


[@ दहेज में मिलेंगे 1200 करोड, फिर भी शादी से डर रहे लडके!]


[@ बच्चा सीखने में हो धीमा तो खिलाओ दालचीनी ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0