businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 78 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Oct 10, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up 78 points in early trade 262946मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को मजबूती रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 77.52 अंकों की मजबूती के साथ 31,924.41 पर और निफ्टी 28.20 अंकों की मजबूती के साथ 10,016.95 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 63.93 अंकों की तेजी के साथ 31,910.82 पर खुला और 77.52 अंकों या 0.24 फीसदी गिरावट के साथ 31,924.41 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,994.77 के ऊपरी और 31,896.90 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 101.55 अंकों की तेजी के साथ 15,935.68 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 159.47 अंकों की तेजी के साथ 16,892.50 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.95 अंकों की बढ़त के साथ सुबह 10,013.70 पर खुला और 28.20 अंकों या 0.28 फीसदी की मजबूती के साथ 10,016.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,034.00 के ऊपरी और 10,002.30 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में केवल दो में गिरावट रही। तेजी वाले सेक्टरों में उपभोक्ता सेवाएं (0.98 फीसदी), ऊर्जा (0.86 फीसदी), बिजली (0.85 फीसदी), दूरसंचार (0.83 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.71 फीसदी) रहे।

गिरावट वाले सेक्टरों में रियल्टी (0.97 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.24 फीसदी) शामिल रहे।
(आईएएनएस)

[@ ये चीजें दान देने से चमक सकती है किस्मत]


[@ इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी]


[@ डॉक्टरी,इंजीनियरिंग छोडो, शौक को बनाएं करिअर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0